सीतामढ़ी, नवम्बर 14 -- Sitamarhi News: पुपरी। पूर्व विवाद को ले मारपीट की घटना में नौ लोग जख्मी हो गए। जख्मी में पुपरी के दिलीप दास, रोहित मंडल, सुभाष, सुशील, उसकी पत्नी रामपरी देवी, हरदिया के राजू कुमार दास, मो. समीउल्लाह, झझिहट के श्रीगुण राउत की पत्नी जगवंती देवी व पुत्री आंचल शामिल हैं। जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है। गम्भीर रूप से जख्मी दिलीप, सुशील व रोहित को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...