सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर, संवाद सूत्र। क्षेत्र के महिसार पंचायत के सरपंच रामा दास से मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। सरपंच ने रुन्नीसैदपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सरपंच रामा दास ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को करीब 11 बजे वह ग्राम कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे महिसार निवासी स्व. सूरज साह के पुत्र चंद्रदेव साह, उसके पुत्र अशोक साह तथा गगनदेव साह के पुत्र राजेश साह लाठी-डंडा और रॉड लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए तथा गले से करीब छह ग्राम सोने का हनुमान लॉकेट भी छीन लिया। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुल...