सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: पिपरासी। मंझरिया पंचायत के बहरिस्थान गांव में यूपी के भूमाफियाओं ने 10 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन बेच दी है। सीओ की जांच में यह मामला सही निकला है। इसका खुलासा होने के बाद अंचल में हड़कंप मच गया है। बेची गई सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्का निर्माण भी शुरू हो गया है। पक्का निर्माण शुरू होने पर अंचल प्रशासन सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- लेखपाल बिकवा रहे सरकारी ज़मीनें, जांच में बड़ा खेल बेनकाब; विभाग में मचा हड़कंपजांच और नोटिस सीओ ने यूपी के तीन भूमाफियाओं को चिन्हित कर नोटिस भेजा है। तीनों को कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है। सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि वर्तमान में कई सरकारी योजनाओं में जमीन की मांग की गई है। इन योजनाओं को जमीन उपलब्ध कराने के लिए अमीन की ओर से शुरू की गई पैमाइश में ...