Sitamarhi News: मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
सीतामढ़ी, जुलाई 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित 'नया सवेरा अभियान 3.0' के तहत सीतामढ़ी पुलिस द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में नगर थाना क्षेत्र के बोहा टोला में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को मानव तस्करी, बाल तस्करी, उसके दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा मानव तस्करी से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.