Sitamarhi News: माईजी के पोखरी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान रीगा रोड स्थित यादव नगर के सामने माईजी के पोखरी में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव 24 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान जानकी स्थान नूनिया टोली वार्ड संख्या आठ निवासी कबाड़ी व्यवसायी महेंद्र महतो के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। परिजन ने बताया गया कि सोमवार सुबह राजा कुमार पोखर में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर लाइट की व्यवस्था कर पोखरी में खोजबीन की जाती रही। मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से करीब 24 घंटे बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर नगर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.