Sitamarhi News: मां भुवनेश्वरी की आराधना कर मांगा आशीर्वाद
सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नारायणपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां भुवनेश्वरी की भव्य पूजा-अर्चना की गई। दस दिवसीय नवरात्र के विशेष संयोग में यहां दस महाविद्याओं की साधना और आराधना का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मां भुवनेश्वरी के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सिद्ध शक्तिपीठ के संस्थापक तांत्रिक गिरधर गोपाल चौबे बाबा के नेतृत्व में दस महाविद्याओं की पूजा निर्धारित विधान के अनुसार की जा रही है। इस बार प्रत्येक दिन एक महाविद्या के स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। संस्थापक के अनुसार, सामान्य तौर पर नवरात्र में दस महाविद्याओं की सामूहिक पूजा की जाती है, लेकिन इस बार दस दिनों तक सामूहिक आराधना के साथ प्रत्येक देवी की अलग-अलग विशेष पूजा का विधान रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.