Sitamarhi News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में लीन हुए श्रद्धालु, मंिदरों में लग रहे जयकारे
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर रही। घरों से लेकर मंदिरों तक आदिशक्ति भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना हुई। कहीं धूप-दीप और मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई, तो कहीं भजन-कीर्तन और आरती से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल-माला और मिठाइयां अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। दिनभर मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजते रहे। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। यह भी पढ़ें- Araria News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.