सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: डुमरा। राज्यकर्मी का दर्जा देने और सूचना प्रावैधिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग को लेकर बिहार राज्य डाटा इंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई ने रविवार को रोड मार्च निकाला। मार्च आरएसएस महिला कॉलेज गेट से शुरू होकर बड़ी बाजार होते हुए डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पहुंचा। इसमें जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और आईटी कर्मियों ने भाग लिया। मोर्चा के अनुसार, यह कार्यक्रम राज्य के सभी 38 जिलों में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: राज्यकर्मी का दर्जा देने और सूचना प्रावैद्यिकी विभाग को नोडल बनाने के लिए सड़क मार्च सेवा नियमावली और सुरक्षा की मांग मोर्चा के अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि सरकार 1997 से बेल्ट्रॉन के माध्यम से कर्मियों की से...