सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के सिरा गांव में शादी के महज एक वर्ष बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सिरा निवासी अरविंद कुमार पासवान की पत्नी काजल के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से इस मामले की जांच में जुटी है और संदेह के आधार पर मृतका के भैसुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है。 यह भी पढ़ें- विवाहिता की हत्या व सबूत मिटाने का मुकदमा दर्जघटना का विवरण मृतका के भाई भासर गांव निवासी रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब तीन बजे काजल के भैसुर पप्पू पासवान का फोन आया। फोन पर ब...