सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में सीतामढ़ी पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर : अभया ब्रिगेड ने संभाली कमान, अब निडर होकर चलेंगी महिलाएं पुलिस दीदी का आगाज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी से 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) के 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित ने 15 स्कूटर एवं 10 मोटरसाइकिल समेत कुल 25 वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। अभया ब्रिगेड में शामिल महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अब जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, पार्कों, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्ती एवं निगरानी करेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं ...