सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: रीगा। भादो पूर्णिमा के अवसर पर रीगा में प्रसिद्ध महावीरी झंडोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। झंडोत्सव को लेकर मिल चौक स्थित फुटबॉल मैदान और इमली बाजार के समीप दो रैन बनाए गए थे। दोनों जगह विभिन्न गांवों से पहुंचे महावीरी झंडों का मिलान हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु और अखाड़ों के खिलाड़ी जुटे। मिल चौक स्थित रैन पर पंछोर, संग्राम फंदह, गोविंद फंदह, उफरौलिया, बखरी समेत कई गांवों से आधा दर्जन से अधिक झंडे पहुंचे। वहीं इमली बाजार के रैन पर योगवनाटोला, श्रीरामपुर टोला, पिपरा, रामनगर, इमली बाजार, गद्दी चौक, पुरवारी टोला, मझौरा समेत करीब एक दर्जन गांवों के झंडे पहुंचे। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी-डंडे और पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। झंडों के साथ पहुंचे लोग जय शिव और जय श्...