Sitamarhi News: महावीरी झंडा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विमर्श
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। प्रखंड के भुतही बाजार स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को महावीरी झंडोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एक और दो नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय झंडोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी सह सदर डीएसपी-2 आशीष आनंद, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहेगा। झंडा समिति के सदस्यों से जुलूस में शामिल खिलाड़ियों को अनुशासन में रखने और संयम बरतने की अपील की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नशे की हालत में पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जुलूस में नशापान किए लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.