सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। तिरहुत स्नातक क्षेत्र से महागठबंधन की प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनय गौतम की जीत सुनिश्चित करने को लेकर राजद नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बेलसंड नगर पंचायत व पचनौर पंचायत में स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से प्रथम वरीयता का वोट महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में करने की अपील की।ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. रश्मि विनय गौतम संकल्प के साथ तिरहुत की इस प्रतिष्ठित सीट से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं का समर्थन मिलने से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- शिक्षक-स्नातक चुनाव: पहले दिन एक भी नामांकन नहीं जनसंपर्क के दौरान पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद, जुल्फेकार अली...