सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, महान गांधीवादी और भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती रविवार को जिला सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में खादी भंडार परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद 'मौजूदा समय में जेपी की जरूरत' विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल ने की। परिचर्चा में सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आनंद किशोर ने कहा कि जेपी ने जिन मुद्दों को लेकर 1974 में संपूर्ण क्रांति का आंदोलन शुरू किया था, आज देश की स्थिति उन मुद्दों पर और गंभीर हो गई है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और कुशिक्षा के साथ संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का बड़ा सवाल खड़ा है। ऐसे समय में देश को जे...