Sitamarhi News: मरीजों को गुणवत्तापूर्णसेवा उपलब्ध कराएं: एसडीओ
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: शिवहर। नगर के फतहपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीओ डॉ. अनंत कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र एवं ओपीडी सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। एसडीओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने तथा सभी चिकित्सकीय उपकरणों व सामग्रियों को सुनियोजित ढंग से व्यवस्थित करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मरीज को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिले, इसके लिए हर स्तर पर मुस्तैदी से कार्य करें। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.