सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के मछली पालकों व मछुआरों को अब दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। मत्स्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये का बीमा कवच उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का पूरा प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 20 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ : जिले में मछली पालन, मछली पकड़ने और इससे जुड़े कार्यों में लगे 20 हजार से अधिक लोगों को योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के दायरे में योग्य मछुआरों और मत्स्य पालकों को शामिल किया जाएगा। इससे दुर्घटना के कारण परिवार पर आने वाले आर्थिक संकट को कम करने में मदद मिलेगी。

दुर्घटना में मिलेगी आर्थिक सहायता मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दुर्घटना का जोखिम बना रहता है। काम के दौरान दुर्घटना होने पर पात...