Sitamarhi News: मंत्री निशांत का सीतामढ़ी में भव्य स्वागत
सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का सोमवार को सीतामढ़ी स्थित समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता कुमारी के आवास पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. श्वेता कुमारी एवं प्रसिद्ध सर्जन डॉ. वरुण कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं श्रीराम-जानकी उद्भव मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। डॉ. श्वेता कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से बिहार के लोगों को काफी उम्मीदें हैं और उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य की अपेक्षा है। मौके पर एनडीए के कई पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.