सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण में सदर अस्पताल की व्यवस्था में मिली कमियों के बाद कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर चिकित्सकों व कर्मियों की मौजूदगी को लेकर मंत्री द्वारा सवाल किए जाने और कार्रवाई का निर्देश दिए जाने की चर्चा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य प्रशासन का कहना है कि निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगाए गए सभी चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि कोई चिकित्सक या कर्मी ड्यूटी से गायब नहीं था तो मंत्री के समक्ष सामने आयी शिकायतों की जांच किस स्तर पर हुई। इधर, निरीक्षण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सकों व कर्मियों की मौजू...