सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के आरडी पैलेस के समीप महिला से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भवदेपुर ततमा टोली वार्ड 13 निवासी गणेश दास के पुत्र बादल दास के रूप में हुई है। नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। मालूम हो कि 20 नवंबर 2025 को आरडी पैलेस के समीप नवाब नगर वार्ड 12 निवासी कविता कुमारी के गले से बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। छिनतई किए गए मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपये बताई गई थी।

मंगलसूत्र छिनतई का मामला घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाने में आवेदन देकर एफआईआर कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल...