Sitamarhi News: भू-विवाद को ले दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: सुरसंड। थाना क्षेत्र के करुणा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो सहोदर भाइयों के परिवारों के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प हो गयी। घटना में लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौबे और उनके पुत्र पंकज चौबे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को परिजनों ने तत्काल सुरसंड सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीतामढ़ी में भी स्थिति गंभीर रहने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में पतिराम चौबे के पुत्र गौतम कुमार, अशेश्वर चौबे के पुत्र जितेंद्र चौबे उर्फ गुड्डू तथा बुंदेश्वर चौबे के पुत्र शंभु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.