Sitamarhi News: भू-विवाद को लेकर महिला से मारपीट
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: पुपरी। पूर्व भूमि विवाद को ले मारपीट में जख्मी भोला मुखिया की पत्नी अनिता देवी ने पुपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के कैलाश, शिबो, आशा, मंतोरिया, यशोदा, कविता, वरुण और समतोलिया को नामजद किया गया है। आवेदन के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनिता देवी के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति भोला मुखिया पर दबिया से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। अनिता देवी ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनका सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया।आरोपित घर में घुसकर बेटी की शादी के लिए रखे 30 हजार रुपये भी निकाल ले गए और बक्से का सामान बाहर फेंक दिया। ग्रामीणों के जुटने पर उनकी जान बच सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.