Sitamarhi News: भूमि विवाद में जख्मी ने थाने में कराया केस
सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी सूर्यपट्टी के चन्द्रकिशोर राय की पत्नी आशा देवी ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। जिसमें स्थानीय सत्यनारायण राय, किशुन राय व जगतारन देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में आशा देवी ने बताया है कि उसके भूमि के अंश भाग में आरोपीगण पिलर दे रहे थे। इसे मना करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी मारकर जख्मी कर दिया। बचाव में आए उसके पुत्र व पुत्रवधू को मारकर जख्मी कर दिया है। साथ ही उसके पुत्र के गले से सोने का हनुमानजी छीन लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.