Sitamarhi News: भुनटून हत्याकांड में इनामी दिल्ली से धराया
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: डुमरा। भुनटून कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी प्राथमिकी अभियुक्त आदर्श सिंह उर्फ ऋतुराज को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर की गई कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम का सहयोग लिया गया। गिरफ्तार आरोपित जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के देवनाथपट्टी का निवासी है। उसे दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अर्जुन पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर सुरसंड थाना कांड 6 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है। सुरसंड थाना कांड 4 मई 2024 में मारपीट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.