Sitamarhi News: भुतही महावीरी झंडा से पहले जलजमाव दूर करने की मांग
सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। जिले के चर्चित भुतही महावीरी झंडा से पहले जागेश्वर हाईस्कूल के मैदान में जलजमाव और कीचड़ की समस्या दूर करने की मांग उठने लगी है। बुधवार को झंडा आयोजन को लेकर होने वाली शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। स्थानीय लोग अस्थायी मरम्मत के बजाय जलनिकासी और मैदान के समतलीकरण की स्थायी व्यवस्था चाहते हैं। फुलकाहा गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर भुतही रैन तक महावीरी झंडा सैकड़ों लोगों के कंधों पर पैदल ले जाया जाता है। इस दौरान जुलूस जागेश्वर हाईस्कूल के छात्रावास और मैदान से होकर गुजरता है। मैदान में घुटने भर कीचड़ और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 1954 से हर साल यह समस्या बनी हुई है।झंडा से पहले शांति समिति की बैठक में रास्ते के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.