Sitamarhi News: भीषण जल संकट से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन
सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: धीरेंद्र झा परिहार। प्रखंड क्षेत्र के परिहार दक्षिणी पंचायत अंतर्गत सहोरवा टोल वार्ड सात में सोमवार को भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। पेयजल आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने परिहार-परवाहा मुख्य सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर और टायर जलाकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
प्रदर्शन और नारेबाजी सड़क जाम की सूचना मिलते ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के एसडीओ एवं कनीय अभियंता पवन कुमार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और खराब पड़े नल-जल सिस्टम और पाइपलाइन की मरम्मत कर शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर जाम समाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.