सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। धनतेरस को लेकर शहर के बाजारों में शुक्रवार सुबह से ही खरीदारों की भीड़ रही। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही। बाजार में पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक वाहनों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मेहसौल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, गुदरी बाजार, मुख्य बाजार, जानकी स्थान और गौशाला चौक तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को जाम के साथ पार्किंग की जगह तलाशने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ई-रिक्शा और ऑटो से बढ़ी परेशानी: बाजार की सड़कों पर ई-रिक्शा और ऑटो की आवाजाही ने जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया। संकरी सड़कों पर एक साथ निजी वाहन, ई-रिक्शा व ऑटो के प्रवेश से आवागमन बाधित हुआ। कई स्थानों पर ...