सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या की खबर फैलते ही केथरिया गांव में लोगों का आक्रोश भड़क उठा। देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ ने मो. एजाज अहमद के मुर्गा फार्म में आग लगा दी। आगजनी के दौरान एक नाबालिग छात्र जल रहे फार्म का वीडियो बना रहा था। इससे आक्रोशित भीड़ ने छात्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में नाबालिग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। के अनुसार भीड़ ने छात्र का मोबाइल भी छीन लिया। छात्र लगातार भीड़ से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन काफी देर तक उसकी पिटाई जारी रही। इसी दौरान जिला परिषद सदस्य के भतीजे संजीत कुमार ने उग्र भीड़ के बीच पहुंचकर छात्र को बाहर निकाला और उसकी जान बचायी। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: श्मशान के पास घेरा, बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां घटना के दौरान वहां मौजूद एक...