सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी,हिसं.। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को जिला भारोत्तोलन संघ का 2026-2030 सत्र के लिए चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि संघ के सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया बिहार भारोत्तोलन संघ के पर्यवेक्षक अरुण कुमार केसरी के पर्यवेक्षण तथा चुनाव पदाधिकारी डॉ. प्रतिमा आनंद, संजय बिरऱख एवं अनिल कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर अतुल कुमार, उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार एवं अर्चना कुमारी, सचिव पद पर सतीश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. राजेश कुमार सुमन निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त सचिव पद पर शैलेन्द्र कुमार एवं मेनका कुमारी निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में...