Sitamarhi News: भागवत श्रवण से प्राणियों का होता है कल्याण
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। श्रीमद देवी भागवत महापुराण एक ऐसा अद्भुत ग्रंथ है, इसके श्रवण मात्र से प्राणियों का कल्याण हो जाता है। यह ग्रंथ संपूर्ण जगत के सभी प्राणियों को भोग और मोक्ष की प्राप्ति कराता है। उक्त बातें बनगांव गोट स्थित स्वामी श्रीबोधायन मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित देवी भागवत की कथा के पहले दिन रविवार की संध्या अयोध्या से पधारे कथावाचक पं. गौरी शंकर मिश्र जी महाराज ने श्रीमद देवी भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि इस ग्रंथ के श्रवण से इच्छित मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुंवर द्वारा कथावाचक सहित पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।सुप्पी यह भी पढ़ें- Munger News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.