Sitamarhi News: भागवत कथा सुनने से भगवान के चरणों में बढ़ती हैं प्रेम
सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- Sitamarhi News: नानपुर, एक संवाददाता। भागवत कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाता है। कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। मन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य जागृत होते हैं और मानव का जीवन धन्य हो जाता है। ये बातें कोइली पांडे टोला स्थित शिवालय परिसर में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अयोध्या से आए कथा व्यास आनंद भारद्वाज ने कही। कथा के चौथे दिवस में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान की बाल लीला चरित्र को सुनकर भागवत भक्त भक्ति रस में डूब गए। कथा का आयोजन सामूहिक रूप से हुआ है। मौके पर राकेश पांडे, संजय पांडे, पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्या शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, रामचंद्र शर्मा, गीता देवी, शैल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भागवत भक्त कथा का आनंद ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.