सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- Sitamarhi News: पिपराही। सावन के अंतिम सोमवारी को देकुली धाम स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमङ पङा। अहले सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में कावरिया एवं श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिर के महंथ द्वारा तीन बजे भोर में प्रथम पूजा अर्चना के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। मंदिर का पट खुलते ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारे लग गई।बागमती नदी के डुब्बा घाट तथा स्थानीय तालाब से जलबोझी कर पवित्र जल को शिवलिंग पर अर्पित किया। कावरियों एवं भक्तों द्वारा लगातार लगाये जा रहे बोलबम के जयकारा से मंदिर परिसर एवं आसपास का इलाका गुंजायमान होता रहा. यह भी पढ़ें- Supaul News: अंतिम सोमवारी पर तिल्हेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से भक्तिमय हुआ क्षेत्रभक्तों की...