Sitamarhi News: ब्लॉक रोड पर छोटी दुकान को खाली करने का नोटिस
सीतामढ़ी, सितम्बर 26 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी ब्लॉक रोड में अबैध रूप से सड़क की जमीन में लगाएं गए छोटे छोटे दुकानों को खाली करने का नोटिस नगर प्रशासन के द्वारा जारी किया गया है। नगर के सीटी मैनेजर चन्दन कुमार के नेतृव में सफाई जमादार सूरज कुमार व अन्य ने रेलवे लाइन से लेकर ब्लॉक गेट तक सड़क को अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों को खाली करने का नोटिस रिसीव कराया है। एसडीएम पुपरी गौरब कुमार को लगातार सूचना मिल रही थी कि चाय व अन्य छोटे छोटे दुकानदारों के द्वारा नव युवकों को नशा में प्रयुक्त मादक पदार्थ व ड्रग्स मुहैया कराई जा रही है। एसडीएम ने नगर ई ओ यथाशीघ्र सड़क के जमीन पर से छोटे छोटे दुकानदारों को हटाने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.