Sitamarhi News: बोर्ड बैठक की कार्यवाही डेढ़ माह बाद भी सार्वजनिक नहीं
सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर निगम बोर्ड की 30 जुलाई को हुई बैठक की कार्यवाही करीब डेढ़ माह बाद भी सार्वजनिक नहीं किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। वार्ड 46 के पार्षद कुंज बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में 19 पार्षदों ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर कार्यवाही अब तक सार्वजनिक नहीं किए जाने पर आपत्ति जतायी है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि बैठक समाप्त होने के बाद कार्यवाही में प्रस्तावों को जोड़ने, काटने अथवा उनमें बदलाव किए जाने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में कार्यवाही सार्वजनिक नहीं होने से बैठक में वास्तव में क्या निर्णय लिए गए, इसकी जानकारी पार्षदों को भी नहीं हो पा रही है। पार्षदों का कहना है कि बोर्ड की बैठक में पार्षदों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाते हैं। बैठक समाप्त होने के बाद उन निर्णयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.