सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: परिहार। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 564 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो चुका था। पुलिस ने ग्रामीणों के बताए आधार पर सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी संटु कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस गश्ती में थी। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि संटु कुमार बाइक पर बोरी में शराब भरकर अपने गांव जा रहा था। इसी क्रम में पिपरा बिशनपुर स्कूल के पास फिसल कर बाइक सहित गिर गया। ग्रामीणों को जुटते देख वह शराब की बोरी नीचे पटक कर बाइक लेकर भाग निकला। यह भी पढ़ें- Purnia News: बाइक से पांच लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार बाद में ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंची पुलिस ने शराब को जप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान...