सीतामढ़ी, अक्टूबर 13 -- Sitamarhi News: डुमरा। डुमरा थाना क्षेत्र के बैरवास गांव के वार्ड नंबर-9 में पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर शराब के साथ दो महिला कारोबारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान माला देवी, पति दिलीप चौधरी और गुड़िया देवी, पति सुबोध चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, पहाड़ी चौधरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने तीन घरों की तलाशी में विदेशी शराब, नेपाली सौंफी और 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बैरवास गांव के वार्ड नंबर-9 में कुछ लोगों ने अपने घरों में शराब छिपाकर रखी है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। माला देवी के घर से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पहाड़ी चौधरी के घर की तलाशी ली गई, जहां से भी विदेश...