सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दशहरा पर्व के समापन पर मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। विभिन्न पूजा पंडालों और स्थलों से गाजे-बाजे तथा अबीर-गुलाल के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शहरी क्षेत्र के शिवालय मंदिर, दुर्गा पथ, मनोहरबाबा मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड, डुमरवाना गोट, डुमरवाना माइस्थान, डुमरवाना मास्कर रोड, नुनिया टोला (बाजार समिति चौक) सहित पचटकी यदु, परसौनी, जमुआ और बेंगाही के पूजा पंडालों से दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई।जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए बागमती और लालबकैया नदी सहित विभिन्न तालाबों तक पहुंचे, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अरवल में शांतिपूर्ण माहौल म...