Sitamarhi News: बैठक में हंगामे के बीच 22 करोड़ रुपये की योजनाओं पर लगी मुहर
सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। कलेक्ट्रेट स्थित परिचर्चा भवन में शनिवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक जिप अध्यक्ष अदिति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। करीब पांच माह बाद हुई इस बैठक में विकास कार्यों, वित्तीय अनियमितताओं और लंबित योजनाओं को लेकर कई जिला पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि हंगामे के बीच सदन ने 16वीं वित्त आयोग मद की लगभग 22 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दे दी। बैठक की शुरुआत 14 मार्च को आयोजित पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गई। कई पार्षदों ने जिला परिषद में बड़ी संख्या में लंबित प्रशासनिक स्वीकृतियों का मुद्दा उठाते हुए कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई。
बंदोबस्ती की प्रक्रिया पर चर्चा बैठक में जिला परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.