Sitamarhi News: बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। प्रखंड के सियारी गांव में सोमवार को जदयू नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार चौधरी के व्यवसायिक परिसर में जदयू की प्रखंड कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष कामोद कुमार बसंत ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद चुनाव के जिला प्रभारी सह सुरसंड विधायक नागेंद्र राउत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता ने पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.