Sitamarhi News: बैंक ग्राहकों से झपटमारी करने वाला दबोचा गया
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- Sitamarhi News: सुरसंड, एक संवाददाता। बैंक से रुपये निकालने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाकर झपटमारी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को सुरसंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दरभंगा यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र निवासी राजू पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार को थाना के समीप स्थित सेंट्रल बैंक शाखा के पास से दबोचा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बदमाशों ने महिला से छीने Rs.50 हजारअभियुक्त की पहचान थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि बैंक परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपित की पहचान हुई थी। इसके बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बैंक से रुपये निकालने वाले लोगों की रेकी करने की बात स्वीकार की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.