Sitamarhi News: बैंक अधिकारी बन ठगों ने महिला से उड़ाए 95 हजार
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। महिंदवाड़ा क्षेत्र के सिरखिड़िया गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर महिला को झांसे में लिया और ओटीपी हासिल कर उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये की निकासी कर ली। मामले में पीड़िता ने महिंदवाड़ा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अनीता देवी, पति अजय मंडल ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर 36 लाख रुपये का ऋण तथा आठ तोला सोना स्वीकृत किया गया है। प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उसने बातचीत के दौरान मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। महिला ने विश्वास में आकर ओटीपी साझा कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.