Sitamarhi News: बैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश
सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में मंगलवार को जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति (डीएलआईसी) की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण तथा सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई बैंकों के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन, ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में विलंब तथा विभिन्न योजनाओं के लंबित आवेदनों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.