Sitamarhi News: बेहटा गांव में मारपीट, पति-पत्नी सहित चार घायल
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: चोरौत। क्षेत्र के बेहटा गांव में रविवार शाम करीब छह बजे दो पट्टीदारों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गई। इसमें पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की पहचान बेहटा गांव के सियाशरण सहनी के पुत्र सुशील सहनी (37), सुशील की पत्नी हिना देवी (35), सीताशरण की पत्नी बच्ची देवी (60) और सिद्धांत सहनी की पुत्री रुब्बी कुमारी (18) के रूप में हुई है। सीएचसी में आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सक डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.