सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड में हड्डी रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड्डी से जुड़ी बीमारी और चोट के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने पर कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है।

दूर-दराज से पहुंचते हैं मरीज बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचते हैं। हड्डी में चोट, फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द समेत अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता है। गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

निजी अस्पताल में इलाज का बढ़ रहा ख...