Sitamarhi News: बेलवा पथ के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: शिवहर। डीएम प्रतिभा रानी ने गुरुवार को शिवहर मोतिहारी भाया बेलवा घाट सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही एसएच 54 के शिवहर-बेलवा पथ के मीसिंग लिंक भाग तथा सिंगाही-बेलवा-नरकटिया-देवापुर पथ निर्माण के लिए लगाए गए कैम्प का जायजा लिया। वहीं बेलवा पंचायत भवन में आयोजित जनसुनवाई शिविर में भाग लेकर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया तथा परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। डीएम ने स्पष्ट किया कि एसएच 54 के बेलवा मिसिंग लिंक के निर्माण को लेकर भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया कि वे अपने आवेदन के साथ जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लगाकर भू-अर्जन कार्यालय में शीघ्र जमा करें। उन्होंने इस सड़क के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण रोड है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.