सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: बेरोजगारों के लिए जॉब कैंप आज, 50 पदों पर होगी भर्ती सीतामढ़ी। जिला नियोजनालयअ के तत्वावधान में 12 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन डुमरा शांतिनगर में आयोजित होने वाली एक दिवसीय जॉब कैंप की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

जॉब कॉम्प की जानकारी इस रोजगार शिविर में नियोक्ता कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि.द्वारा कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए यह रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जॉब कैंप में फील्ड ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें मैट्रिक से स्नातक पास अभ्यर्थी भाग ले सकते है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,500 रुपये तक वेतन एवं टीए समेत अन्य सुविधाए0 प्रदान किया जाएगा। ...