Sitamarhi News: बिजली चोरी करते रंगेहाथ धराया
सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी विधुत आपूर्ति प्रशाखा द्वारा गठित छापेमारी दल परसौनी गांव के वार्ड 04 में एक व्यक्ति को ऊर्जा चोरी करते रंगेहाथों पकड़ लिया गया है। इस सम्बंध में कनीय अभियंता रविभूषण के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। जिसमें पलट मुखिया के पुत्र राम विलास मुखिया को नामजद आरोपी बनाया गया है। राम विलास मुखिया पर विधुत ऊर्जा की चोरी से क्षति पहुंचाने पर 09 हजार 910 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार विधुत बिल बकाया भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काट दी गई थी। इसके बाद भी विधुत ऊर्जा की चोरी कर उपयोग किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.