Sitamarhi News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, चालक की मौत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सुरसंड। भिट्ठा थाना क्षेत्र के नवाही डायवर्सन के समीप एनएच-227 पर सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी गुणानंद झा के पुत्र मुकेश झा (48) के रूप में हुई है। घायल युवक उसी गांव के तेजनारायण झा के पुत्र रौशन झा हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित बथनाहा गांव में अपने संबंधी के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाही डायवर्सन के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में मुकेश झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रौशन झा घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भिट्ठा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.