सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- Sitamarhi News: रीगा। स्थानीय मिल बाजार के सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया एवं विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय बाजार के निवासी पप्पू पासवान, राम प्रवेश मंडल, फेकन दरजी, बाबुल कुमार, पंकज कुमार, अंकित कुमार, सरोज कुमार, मिट्ठू कुमार, विश्वनाथ महतो आदि ने बताया कि विगत दो सप्ताह से बाजार के लोग गर्मी से परेशान है। घर के महिलाओं को अंधेरे में खाना बनाना पड़ता है, बच्चों की पढ़ाई लगातार बाधित हो गई है, मोबाइल आदि सामान के चार्ज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इन लोगों ने कहा कि बिना किसी विभागीय सूचना के 20-20 घंटे बिजली बाधित रहती है। 24 घंटा में मुश्किल से चार या पांच घंटा ही बिजली मिल पा रही है। किसान संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि सबसे खराब हालत तो ग्रामीण किसानों की हो गई है।...