Sitamarhi News: बाल विवाह मुक्त पंचायत के लिए बनी साझा रणनीति
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत के निर्माण को लेकर बुधवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र, डुमरा में जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय समन्वय बैठक हुई। यूनिसेफ बिहार एवं प्रथम संस्था के सहयोग से आयोजित बैठक में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और प्रभावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षक पियूष कुमार ने बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों, क्षेत्रीय चुनौतियों तथा बाल विवाह मुक्त पंचायत के निर्माण के लिए आवश्यक हस्तक्षेपों की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता और प्रभावी हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया。
बैठक में चर्चा यूनिसेफ के राज्य परामर्शी (एसबीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.