सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान, तीन बाल मजदूर मुक्त पुपरी, एक संवाददाता। श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा पुपरी में बाल मजदूरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। मामले में बाल श्रम पदाधिकारी परिजात परिमल के आवेदन पर पुपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में रजिस्ट्री ऑफिस रोड स्थित सेराज ऑटो सेंटर के संचालक बछारपुर निवासी मो. सेराज तथा बाजार समिति के समीप मिथिला ऑटो स्पेयर रिपेयरिंग के संचालक नानपुर थाना क्षेत्र के भदियन गांव निवासी मनीष कुमार गौतम को नामजद आरोपी बनाया गया है। अभियान के दौरान सेराज ऑटो सेंटर से वार्ड संख्या 14 निवासी मो. शकील खान के पुत्र साजिद खान एवं अकलू पंडित के पुत्र कृष्ण कुमार को मुक्त कराया गया। वहीं मिथिला ऑटो स्पेयर रिपेयरिंग से जीवछ ...